फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल में पानी ही पानी, चावल-रोटी की मात्रा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनक समिति (महिला स्वाधार गृह) गोपीगंज में महिलाओं और किशोरियों के खानपान और रखरखाव की हकीकत बृहस्पतिवार को उजागर हो गई। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के औचक निरीक्षण के दौरान दाल में दाल की बजाए पानी ही पानी और चावल-रोटी की मात्रा बेहद कम मिली। इस पर जांच टीम ने स्वाधार गृह के प्रबंधन पर नाराजगी जताई और इसमें सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की टीम सुबह 11 बजे जनक समिति गोपीगंज पहुंची। न्यायपीठ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में धमकी टीम ने स्वाधार गृह में रहने वाली बालिकाओं के खानपान और सुरक्षा आदि की व्यवस्था देखी। इस दौरान स्वाधार गृह में संरक्षित बालिकाओं के खानपान की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। टीम के मुताबिक भोजन मेन्यू के हिसाब से नहीं बना था। बालिकाओं के खाने के लिए जो दाल बनी थी, उसमें दाल न के बराबर थी, केवल पानी ही पानी दिख रहा था। साथ ही तैयार भोजन में संख्या के हिसाब से चावल और रोटियों की संख्या भी कम थी। इस पर निरीक्षण टीम ने जब नाराजगी जताई तो स्वाधार गृह की अधीक्षिका गरिमा सिंह ने स्वीकार किया कि भोजन मानक और मेन्यू के अनुरूप नहीं बना है। न्यायपीठ ने भोजन की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। इस मौके पर आनंद कुमार दुबे, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह, दीपक यादव, गॉर्ड विमलेश यादव, कार्यकत्री विरिजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें