फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को झांसा देकर उड़ाया 22 हजार,हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के ठीक सामने शनिवार की देर शाम बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार को झांसा देकर लग्जरी कार सवार दो युवकों ने 22 हजार पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीटीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन

अंजही मोहाल निवासी कमलेश जायसवाल कोतवाली के सामने सरिया-गिट्टी की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को शाम करीब आठ बजे वह स्वयं ही बैठा था। बगल स्थित चाय-पान की दुकान पर लग्जरी कार आकर खड़ी हुई और दो युवक उतर कर दुकान पर पहुंच गए। अपने को विदेशी बता कर इंडियन करेंसी नोट को देखने की बात कहीं। कार सवारों के विश्वास पर कमलेश ने दो हजार की गड्डी गल्ले से निकाल कर दिखाना शुरू किया तो युवकों ने अंग्रेजी बोलकर और रुपये दिखाने की बात कहीं। दुकानदार ने कुछ और पैसे उनके सामने रखा। उसके बाद युवक धन्यवाद बोलकर चले गए। शंका होने पर दुकानदार ने जब रुपये का मिलान किया तब 22 हजार कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें