फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर का ताला तोड़कर उचक्कों ने उड़ाया 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कठौता मोड़ स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से शुक्रवार को 70 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन

कठौता मोड़ पर जोगिनका गांव निवासी नंद सिंह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं। शाम लगभग चार बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और दुकान पर बैठे मोहित कुमार सिंह से सीमेंट का मोलभाव कर दो बोरी सीमेंट लेने के लिए दो हजार का नोट दिया। छुट्टा कराने के लिए मोहित लेबर को बुलाने जैसे ही दुकान के पीछे गए, वैसे ही उचक्के काउंटर का लाक तोड़कर अंदर रखे 70 हजार लेकर फरार हो गए। लेबर के साथ मोहित दुकान पर पहुंचा तो बाइक सवार युवक गायब मिले। काउंटर का लाक टूटा देखा तो वह हड़बड़ा उठा और अंदर रखे रुपये की खोज करने लगे, लेकिन रुपये नहीं मिले। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोग बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें