फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडा ने खाली कराई अवैध कब्जे से अपनी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कारपेट सिटी में अवैध कब्जे से अपनी भूमि मुक्त कराई। खास बात यह है कि अवैध कब्जा धारक कोई और नहीं बल्कि बीडा का अपना ही माली मूलचंद था। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय और बीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मूलचंद बीडा में बतौर माली तैनात है। उसने बीडा से विकसित कारपेट सिटी योजना में वर्ष 2012 में एक प्लाट पर अस्थायी रूप से रहने लगा। बीडा अधिकारियों ने बताया कि धीरे धीरे उसने उक्त प्लाट पर निर्माण करा लिया और रहने लगा। अधिकारियों के अनुसार बीडा के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई, लेकिन वह डीएम और मंडलायुक्त की शरण में चला गया, जिससे कब्जा हटवाने में विलंब हुआ। इस बीच मंडलायुक्त से वाद खारिज होने के बाद अवैध कब्जेदार नेराजस्व परिषद में नया वाद दायर कर दिया।
बीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में राजस्व परिषद ने भी अवैध कब्जाधारक का वाद खारिज कर दिया जिसके बाद आज हम लोगों ने अपनी जमीन मुक्त करा ली। इस बीच सुबह 8 बजे बीडा कर्मी 4 जेसीबी लेकर उपजिलाधिकारी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहां हुए अवैध निर्माण को खाली कराया। इस मौके पर बीडा के सहायक अभियंता अमरनाथ, आदित्य यादव, विनोद कुमार, प्रभुनाथ, पी सिन्हा आदि भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें