फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगामी 28 फरवरी से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की पूरी पटकथा भदोही जिले में लिखी जा रही है। औराई तहसील के बभनौटी गांव निवासी फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कृष्णा मिश्रा फेस्टिवल के सीएमडी बनाए गए हैं। तीन दिवसीय फेस्टिवल का प्रोमो लांच होने के बाद आयोजन की तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी में अगले वर्ष 28 फरवरी से एक मार्च तक यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। बनारस के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के मकसद से आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल का ऑनलाइन प्रोमो बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महासचिव भैया जी जोशी ने लांच किया। उन्होंने रिमोट के जरिए ऑन एयर किया। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियों को गति दे दी गई है। फेस्टिवल के सीएमडी कुष्णा मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस तरह का यह पहला आयोजन होगा। इसमें देशी-विदेशी फिल्मों के निर्माता निर्देशक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें