फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रार-तकरार के बीच भोरी का ऐतिहासिक मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली/कौलापुर/मोढ़। जिले में कजरी का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुरियावां विकास खंड के भोरी महजूदा का ऐतिहासिक मेला रार-तकरार के बीच संपन्न हो गया। भोरी और महजूदा की महिलाओं ने एक दूसरे को गाली-गलौज दी। दूर-दराज से आए लोगों ने मेले में खरीददारी की। सुरक्षा को लेकर जगह- जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेले में पुरुषों को नहीं जाने दिया गया। इसी तरह बरमोहनी और धनापुर में भी मेला संपन्न हुआ।
विज्ञापन

भोरी- महजूदा के ऐतिहासिक मेले की तैयारी वैसे तो कई दिनों से चल रही थी लेकिन रविवार को सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर तक जारी रहा। दोपहर एक बजे तक मेले में महिलाओं की भीड़ हो गई। एक तरफ भोरी तो दूसरी तरफ महजूदा की महिलाएं कजरी गाते-गाते एक दूसरे को गाली देने लगीं। कुछ समय बाद दोनो गांवों की महिलाएं शांत हो गई। मेले में बच्चों एक तरफ मिकी माउस झूले का आनंद लेने के साथ चाट-पकौड़े खरीदे तो महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन संग घरेलू सामान को खरीदा। मेले में बिछड़े बच्चों के लिए खोया पाया केंद्र की भी व्यवस्था रहीं। सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहा। महिला पुलिस ,पुलिस ,पीएसी के अलावा फायर ब्रिगेड के जवान मौजूद रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के बरमोहनी गांव में कजरी के दिन मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। मेले में आयोजित कुश्ती में महिला और पुुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। शेरू पहलवान वाराणसी ने चंदौली के राजेंद्र को हराया। गोरखपुर की सरिता देवी ने नेहा को पटखनी दी। जौनपुर के गौरव ने बरमोहनी के लाली को हराया। दर्जन भर से अधिक पहलवानों ने दावपेंच आजमाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर रमाशंकर यादव, त्रिवेणी यादव, संजय यादव, लोदई पाल, गामा सरोज, रामसूरत यादव, पवन आदि रहे। इसी तरह डीघ के धनापुर उत्तरी में आयोजित मेले में धनापुर और घनश्यामपुर गांव की महिलाओं के बीच परंपरागत कजरी और गाली गलौज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें