फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नौ कांवरिया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सोमवार को राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में जल चढ़ा कर घर लौट रहे नौ कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए संबंधित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पहली घटना ऊंज थाना क्षेत्र में हुई। काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी से जल चढ़ाकर घर लौट रहे धर्मेंद्र यादव (24) और राज मिश्रा (25) निवासी थरवाई-फाफामऊ प्रयागराज बाइक समेत डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। इसी तरह दूसरी घटना बाबूसराय बाजार के पास हुई। यहां दो बाइक सवार कांवरियों के आमने-सामने टक्कर हो जाने से शिवम केशरवानी (35), शुभम केशरवानी (18) और अर्पित मिश्रा निवासी हतवा-रीवां मध्यप्रदेश एवं आकाश सिंह (35) नारीबारी-मध्यप्रदेश घायल हो उठे। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसी तरह तीसरी घटना कोठरा के पास राजमार्ग पर हुई। जहां कांवरिया लेन पर बिखरी गिट्टी पर फिसल कर बाइक समेत गिर कर रामप्रसाद शुक्ला (68), बालकृष्ण शुक्ला (35), शिवम शुक्ला (15) घायल हो गए। तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं। इसी तरह रविवार की रात में हुए सड़क हादसे में अभिषेक (17), विनीत (17), विवेक (17) निवासी नीमा-धरमगंज प्रयागराज बाइक से गिर कर घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने इलाज के बाद सभी को बस पर बैठा कर गतंव्य को रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें