फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः सांसद- विधायक आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई के त्रिलोकपुर में गौतम और बिंद समाज के बीच ज़मीन विवाद का मामला तूल पकड़ लिया है। मामले में सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद संग उनके समर्थक भी आमने-सामने आ गए हैं। दो दिन पूर्व विधायक के खिलाफ जहां सांसद के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था वही शनिवार को विधायक समर्थकों ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

शनिवार को गौतम परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सांसद रमेशचंद बिंद पर उनके रिश्तेदार द्वारा मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर विजय नारायण गौतम और उसके समर्थकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। राजेंद्र बिंद अपने को सांसद रमेशचंद बिंद का रिश्तेदार बताकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में विजय नारायण गौतम, कमलेश गौतम, हरिओम गौतम, रंजीत गौतम, महेश गौतम, भोला गौतम आदि थे। दरअसल त्रिलोकपुर गांव में विजय नारायण गौतम और राजेंद्र बिंद के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसी भूमि विवाद को लेकर राजेंद्र बिंद पक्ष के लोगों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर दो दिन पूर्व बिंद समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विधायक दीनानाथ भास्कर पर भूमि कब्जा करा सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें