फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में हुई कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2020 01:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रिश्तेदार के मकान पर कब्जा करने और उनकी संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास के मामले में आरोपी भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र शुक्रवार को गिरफ्तार हो गए। एसपी भदोही के आग्रह पर पर मध्य प्रदेश के आगर जिले के एसपी ने विधायक को गिरफ्तार किया। विधायक को कस्टडी में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई। 

विज्ञापन


गोपीगंज थाने के धानापुर दक्षिणी गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने गत दिनों विधायक विजय मिश्र, पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीजेएम कोर्ट में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबाव बढ़ा दिया।

 

विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आगर जिले में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के मुताबिक एसपी आगर से विधायक की गिरफ्तारी के लिए आग्रह किया गया था। शुक्रवार को उनको हिरासत में लिया गया। इसके बाद भदोही पुलिस की टीम विधायक को कस्टडी में लेने के लिए रवाना कर दी गई। 

विधायक पर दर्ज हैं 73 मुकदमे

विधायक पर 73 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गत दिनों 17 जुलाई को गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू करने के दौरान पुलिस ने विधायक पर अब तक दर्ज 71 मुकदमों की सूची जारी की थी। उसके बाद हाल के दिनों में दो और मुकदमे दर्ज किए गए।

इससे विधायक पर कुल मुकदमों की संख्या 73 हो गई। उधर, विधायक ने सभी मुकदमों में बरी कर दिए जाने का दावा करते हुए कहा था कि मौजूदा समय में केवल 11 मुकदमे हैं। उनमें भी मंत्री नंद गोपाल नंदी पर रिमोट बम से हमले से जुड़ा केवल एक मामला संगीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें