फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोपीगंज में ओवरब्रिज और सड़क निर्माण की मांग लेकर डीएम से मिले भदोही विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज में ओवरब्रिज और सड़क निर्माण की मांग लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भदोही विधायक जाहिद बेग ने डीएम को पत्रक सौंपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को संबोधित पत्रक दिया। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को देखते हुए ओवरब्रिज और नई सड़क बनवाने की मांग की। विधायक ने कहा कि भदोही शहर स्थित मेन रोड गजिया ओवरब्रिज से एकमा त्रिमुहानी तक की सड़क खराब हो गई है। सड़क खराब होने से आवागमन करने वालों को दिक्कत होती है। ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। नई सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी। भदोही गजिया रेलवे ओवरब्रिज मेन रोड से औराई रोड पर आवागमन हो रहा है। यह ओवरब्रिज शहर के बीचोबीच स्थित है। मेन रोड से ज्ञानपुर की तरफ भी एक मुख्य रोड जाता है। इस रोड पर ओवरब्रिज न होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गजिया ओवरब्रिज से ज्ञानपुर रोड पर भी आवागमन को ब्रिज बना दी जाए तो लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। लिप्पन त्रिमुहानी पर तीन-चार फीट तक चौड़ीकरण कर दी जाए तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। शहर की जनता की समस्या को देखते हुए यह सब काम कराया जाना जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, कल्लू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें