फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाएगा भदोही का बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि उत्पाद संगठनों और प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक हुई। इसमें जिले के जैविक बाजरे को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजने पर बल दिया गया। कृषकों के खेत से उपभोक्ता के प्लेट तक के लिए एक लिंक स्थापित करने को लेकर जैविक क्षेत्र की बड़ी कंपनी जस्ट ऑर्गेनिक के संस्थापक पंकज अग्रवाल के साथ चर्चा भी की गई। कहा कि इसका उद्देश्य जैविक कृषि उत्पादकों और विक्रेताओं को एक मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य एफपीओ और कृषकों को बाजारोन्मुख बनाना है। उनको बाजार की मांग की शर्तों से जागरूक कराना है। भदोही के जैविक उत्पाद को सीधे कंपनी से जोड़ना है। जस्ट ऑर्गेनिक कंपनी के संस्थापक पंकज अग्रवाल ने बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए कृषक संगठन और प्रगतिशील कृषकों को जागरूक किया।
बताया कि जैविक खेती की शुरुआत मृदा परीक्षण से की जाती है। जैविक उत्पाद का अर्थ है कि उत्पादन से लेकर पैकेजिंग तक कि प्रक्रिया रसायन मुक्त होनी चाहिए। उन्हीं उत्पादों की मांग बाजार में ज्यादा है, जो एक समान गुणवत्ता और ग्रेड के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें