फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही हाफ मैराथन कल, की गई रूट मार्किंग

विज्ञापन
हाफ मैराथन के रूट का अवलोकन करती मां राज लक्ष्मी मंदा। संवाद - फोटो : मृतक राजेश दी​क्षित।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 12वीं भदोही हाफ मैराथन की तैयारी पूरी कर ली गई। 28 फरवरी को होने वाले मैराथन के लिए बृहस्पतिवार को आयोजन समिति ने रूट की मार्किंग की है। जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ से लेकर जिला स्टेडियम तक 21 किमी तक जगह-जगह रूट का निर्धारण किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, मड़ियाहू विधायक आरके पटेल, सुंदरवन कटेबना मंदिर की प्रमुख राजलक्ष्मी मंदा संग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूस्तम खान, आयोजन समिति के मनीष पांडेय ने बृहस्पतिवार को जंगीगंज से लेकर जिला स्टेडियम तक भ्रमण किया। इस दौरान धावकों के रूट तय कर उसकी मार्किंग की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा विभाग, युवा कल्याण और यातायात विभाग की टीम भी सक्रिय रहेगी। आयोजन समिति के मनीष पांडेय ने बताया कि 150 से अधिक अनुदेशक और स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि सुबह सात बजे जंगीगंज से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहेंगे। धावकों के लिए रूट पर जगह-जगह नींबू पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें