फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही हाॅफ मैराथन नारेपार के सतीश रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज पुलिस चौकी से शनिवार को सुबह सात बजे भदोही हाॅफ मैराथन की शुरूआत हुई। सीतामढ़ी के नारेपार निवासी सतीश वर्मा ने बाजी मारी। मैराथन में उन्होंने एक घंटे एक मिनट 10 सेकंड में 21 किमी की दूरी तय कर प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी के चंदन राजभर ने एक घंटा एक मिनट 39 सेकंड में दूरी तय कर दूसरे और राजस्थान के भरतपुर के विक्रम सिंह ने एक घंटा तीन मिनट 16 सेकंड में दूरी पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा फ्रेंड्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित भदोही हाॅफ मैराथन को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने हरी झंडी दिखाई। इसमें देशभर से 370 धावकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी दौड़ लगाकर धावकों का उत्साह बढ़ाया। धावकों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक मनीष पांडेय ने बताया कि भदोही के नारेपार निवासी सतीश वर्मा को प्रथम स्थान आने पर 71 हजार, चंदन को 41 हजार और तीसरे स्थान पर रहे विक्रम सिंह को 21 हजार पुरस्कार दिया गया। चाैथे स्थान पर रहने वाले प्रयागराज के रोहित कुमार, पांचवे स्थान पर रहने वाले वाराणसी के आकाश पटेल, छठवें स्थान पर रहने वाले फरीदाबाद के धीरज को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। सात से लेकर 21वें स्थान तक के प्रभिभागियों को एक-एक हजार रुपये और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विहिप के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, क्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कोच रुस्तम खान, कैलाशनाथ पाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें