फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवारे भर पहले मुंबर्ई से पैदल ही भदोही अपने घर पहुंचा था Corona Positive युवक, गांव हाई अलर्ट जोन घोषित

Fri, 01 May 2020 03:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भदोही जिले में शुक्रवार को फिर से कोरोना का संक्रमण पहुंच गया। मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने गांव कलूटपुर नारायणपुर को हाई अलर्ट जोन घोषित कर दिया है और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। घरवालों की भी जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन


कलूटपुर नारायणपुर गांव निवासी युवक मुंबई के साकीनाका में टेलरिंग का काम करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया तो एक पखवारे भर पहले पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। ट्रक से और पैदल चलते हुए 28 अप्रैल को घर पहुंचा। बुखार और सर्दी के कारण सैंपल जांच के लिए भेजकर उसे होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया।

Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि युवक के परिवार के पांच सदस्यों की भी जांच होगी। उन्हें भी एमबीएस के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा गांव के सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है।

सैंपल लेकर भेज दिया था घर

मुंबई से लौटने पर युवक की तबीयत खराब हुई तो वह एमबीएस अस्पताल पहुंचा। वहां सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। जहां पर उसे अकेले रहने की हिदायत दी गई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर वालों की भी सैंपलिंग हो रही है।

परिवारवालों को भी अस्पताल लाया गया है। ग्राम प्रधान ने युवक के घर के आसपास बांस से घेराव करा दिया है। स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक के परिजनों की जांच पड़ताल चल रही है। पूरे परिवार को एमबीएस अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें