फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में भदोही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस ने लगातार चौथे महीने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अक्तूबर में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का 100 फीसदी निस्तारण करने के बाद पुलिस को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी पुलिस ने जुलाई, अगस्त और सितंबर में पहला स्थान प्राप्त किया था। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का हर माह शासन स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। इसी साल जून में शासन स्तर से हुए मूल्यांकन में भदोही पुलिस को प्रदेश में 71वां स्थान मिला था। इसके बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नाराजगी जताते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित थानों पर भेजा जाने लगा, जहां से उनका निस्तारण किया जाता है। वहीं असंतुष्ट शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाता रहा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में हर बार की तरह इस बार भी शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने में भदोही को अच्छे अंक मिले। इस आधार पर इस बार रैंकिंग बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें