फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले के पांच रेलवे फाटक पर बनेंगे अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/जंगीगंज। वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर जिले के पांच रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत होने वाले काम से जिले की चार लाख आबादी को लाभ मिलेगा। अंडरपास बनने के बाद लोगों को फाटकों पर घंटों इंतजार नहीं करना होगा। सोमवार को किशुनदेवपुर फाटक के पास अंडरपास का काम शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड का करीब 46 किमी दायरा भदोही की सीमा से होकर गुजरता है। इसमें 20 से 22 रेलवे फाटक हैं। प्रमुख रेलखंड होने के कारण यहां दिनभर में 30 से 35 ट्रेनें अप-डाउन करती हैं। इनमें अधिकतर पैसेंजर ट्रेनें हैं। भदोही जिले का ज्यादातर सीमावर्ती इलाका मिर्जापुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के अलावा मंडलीय कार्यों के लिए भी आते-जाते हैं। इसके अलावा सोनभद्र तक के लिए इन मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार गिरने वाले फाटक से लोगों को परेशानी होती है। कई बार तो एक साथ दो से तीन ट्रेनें आने के कारण लोगों को 20 से 25 मिनट तक फाटक के पास खड़ा रहना पड़ता है। अब जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी। जिले के पांच रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे की गतिशक्ति योजना के तहत जिले में गेट संख्या 35 लालानगर से खमरिया नगर को जोड़ने वाले फाटक, फाटक संख्या 36 कोइलरा फाटक, 37 अलमऊ फाटक, 42 किशुनदेव और फाटक संख्या 49 प्रयागज सीमा के पास के फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। रेलवे अंडरपास लगभग 200 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और 4.8 मीटर ऊंचा होंगे। रेलवे फाटक पर अक्सर ट्रेनों के आने के कारण फाटक को गिराया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इससे लाभान्वित होंगे। वेदमनपुर में अंडरपास बनने से जंगीगंज, गोपीगंज आने जाने के लिए प्रयागदासपुर, भीमपुर, धनापुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इसी तरह मिनी डालर नगरी खमरिया को जोड़ने वाले लालानगर-खमरिया मार्ग फाटक से मिर्जापुर आने-जाने वाले और अलमऊ के पास फाटक समेत अन्य फाटकों से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। अगर देखा जाए तो मिर्जापुर व सोनभद्र को जोड़ने वाले इन फाटकों से करीब तीन से चार लाख लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें