फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Corona Update: जिले में 13 और मिले पॉजिटिव, 1100 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 31 Aug 2020 05:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

भदोही जिले में सोमवार को कोरोना के 13 संक्रमित मरीज फिर मिले। इनमें से तीन मरीज बनारस और जौनपुर जिलों के रहने वाले हैं। यहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उन्हें उनके जिले में रेफर कर चुका है। 

विज्ञापन

सीएमओ भदोही ने इस बाबत दोनों जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। इसलिए भदोही जिले के कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में 10 मरीज ही जुड़े हैं। इससे अब तक के कुल संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1095 हो चुकी है।


कोराना वायरस का संक्रमण जिले में थम नहीं रहा है। शासन के गाइडलाइन का पालन न करने से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में 13 मरीज मिले। इसमें अभोली के मतेथू में वृद्ध, सदौपुर में युवक, गोपीगंज के आजाद नगर में अधेड़, गड़ेरियापुर में युवक और अधेड़ समेत चार, नई बाजार भदोही में महिला और रजपुरा के फेस दो में महिला भी संक्रमित मिली। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन अन्य संक्रमितों में दो वाराणसी और एक जौनपुर के जिले के रहने वाले हैं। तीनों ने भदोही जिले में जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित जिले के सीएमओ को अवगत कराया गया। गड़ेरियापुर में एक साथ चार संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संक्रमित मिले लोगों के आइसोलेशन और देखभाल के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है।

उधर माय होम इंडिया भदोही यूनिट और सीएचसी सुरियावां की ओर से गड़ेरियापुर में लगातार दूसरे दिन भी शिविर लगाकर लोगों के स्वैब की जांच की गई। गडेरियापुर बाजार के एसआरजे पब्लिक स्कूल में  डॉ. आरबी पाठक के नेतृत्व में 370 स्वैब और  एंटीजन जांच कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें