फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ब्लाक: पोलिंग पार्टिया पहुंची,मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने नेशनल स्कूल में मतदान कर्मियों को संबोधित करते हुए आदर्श आचार संहिता के पालन का पाठ पढ़ाया। कहा कि आचार संहिता का पालन हर हाल में होना चाहिए।
विज्ञापन



जिले में होने वाले चार चरण के प्रधानी चुनाव का यह प्रथम चरण होगा। इसमें  भदोही ब्लाक के दो लाख 12 हजार 404 मतदाता 123 प्रधान और 1543 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे।

123 ग्राम प्रधान पदों के लिए कुल 1125 और 1543 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 1743 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि 1543 सदस्य पदों में 821 का चुनाव निर्विरोध हो चुका है, जिनकी घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र में कुल 49 मतदान केंद्र संवेदनशील, 28 अतिसंवेदनशील और 10 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने भदोही के नेशनल इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मियों को संबोधित किया और आचार संहिता की जानकारी दी।

 डीएम ने कहा कि मदतान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में केवल मतदान करने जा रहा व्यक्ति ही जा सकती है। अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और सख्त कार्रवाई करें। उधर देर शाम पोलिंग पार्टिया अलग-अलग वाहनों से नेशनल स्कूल से रवाना होकर शाम तक अपने अपने मतदान केंद्रों तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

 अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें