फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 5.50 लाख का माल बरामद

Mon, 09 Nov 2026 04:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान 58 वर्षीय विनेश कान्त दुबे को गिरफ्तार किया। उसके बैग से जेवर, साड़ियां, बच्चों के कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चोरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग के दौरान जीआरपी ने चोरी के सामान के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बैग में पायल, बिछिया, पीली धातु का गोल बट, साड़ियां, बच्चों के कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद सामान की अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई है। आरोपी की पहचान सुरियावां थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी विनेश कान्त दुबे के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान पकड़ा
पुलिस के अनुसार, आठ नवंबर को जीआरपी की टीम भदोही रेलवे स्टेशन पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद लाल रंग के बैग से चोरी का सामान बरामद हुआ।
 

Trending Videos
विज्ञापन

बैग में मिले जेवर और कपड़े
बैग से एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, लगभग 30 ग्राम वजन का पीली धातु का एक गोल बट, पांच साड़ियां, बच्चों के चार जोड़ी कपड़े, तीन स्वेटर, दो स्कूली बैग, खिलौना, दो जोड़ी फ्रॉक, बेडशीट और तकिया कवर के साथ एक लाल चुनरी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान वाराणसी कैंट जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(सी) में प्राथमिकी दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया
जीआरपी ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसके पुत्र सुशील दुबे को दी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) प्रयागराज जोन एन. कोलांची और पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। टीम में जीआरपी कैंट प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी दल्लन यादव, दीपक मिश्रा और आरक्षी योगेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें