पीपा पुल निर्माण में देरी, संगठन ने किया प्रदर्शन
फोटो: 11
डेढ़ माह देरी के बाद भी संचालन न होने पर नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी गंगा तट पर निर्माणाधीन डेंगूपुर-धनतुलसी पीपा पुल के निर्माण में देरी से नाराज होकर युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पवन पंडित के नेतृत्व में धनतुलसी गंगा घाट पर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पीपापुल का निर्माण अविलंब कराने की मांग की।
युवाओं ने कहा कि पीपा पुल से पूरे कोनिया क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होती है और गंगा पार मांडा क्षेत्र के लिए आवागमन सुगम हो जाता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से जनवरी में भी पीपा पुल निर्माण नहीं हो सका। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र पीपा पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो संगठन के लोग अनशन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। कहा की कोनिया क्षेत्र को सदैव उपेक्षित रखा जाता है। हर स्थानों कर पीपा पुल से आवागमन शुरू हो गया है लेकिन कोनिया के धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल को लेकर अधिकारी संजीदा नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अजय दुबे, अंकित सिंह, नितेश सिंह अजित चौबे, संदीप, राजेश कुमार, विक्की पुस्पाकर, विशाल, राजेश आदि रहे।