फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही धनतेरस बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों के बीच शुक्रवार को धनतेरस के बाजार पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहीं। यदि खर्चों से आकलन करें तो बाजार कमजोर बताया जा रहा है, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि बाजार में भीड़ में कोई कमी नहीं रही। बाजार में रौनक दिखी, लेकिन अधिसंख्य लोगों ने परंपरा का निर्वाह किया। सराफा दुकानदारों, इलेक्ट्रानिक्स शोरूम संचालकों और बर्तन आदि के विक्रेताओं की मानें तो इस तरह की आशा पहले से थी। मोबाइल और कंप्यूटर, लैपटाप आदि की बिक्री बाकी वस्तुओं से बेहतर रही।
विज्ञापन

--
महंगाई की मार से बेजार रहा सराफा बाजार
भदोही। सराफा बाजार में लोग खरीदारी को निकले, लेकिन दुकानदारों की मानें तो लोगों ने परंपरा का निर्वाह किया। लोगों ने छोटे या कम कीमत वाले आईटम खरीदे। कटरा बाजार भदोही नगर का मुख्य सराफा बाजार है। इसके अलावा आनंद नगर, सोनराना गली, रजपुरा, मेनरोड पर भी सराफा दुकानें फैली हुई हैं, जहां दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोग आते जाते रहे।
कटरा बाजार के राहुल बरनवाल समेत अन्य दुकानदारों ने माना इस बार का बाजार गत वर्ष के मुकाबले 50 प्रतिशत रहा। लगभग ऐसा ही मानना मेनरोड के सराफा व्यवसायी नईम अंसारी का रहा। उन्होंने बताया कि देर शाम तक बिक्री 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। अगर ग्राहकों की बात करें तो गत वर्ष सोना 32 हजार रुपये में था, लेकिन इस बार 39 हजार के इर्द-गिर्द रहा। इसका भी असर खरीदारी पर पड़ा। कई ग्राहकों ने माना कि परंपरा का निर्वाह करने के लिए धनतेरस पर सोना खरीदा।
विज्ञापन

--
आटोमोबाइल क्षेत्र में आया बूम, खूब बिकीं बाइक
भदोही। मंदी के दौर के बीच धनतेरस पर आटो बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। डीलर्स की मानें तो नवरात्र में बाजार में जो मंदी थी वह धनतेरस पर काफूर हो गई। लोगों ने जमके खरीदारी की। हीरो, टीवीएस, होंडा और बजाज में बाइक बेचने की होड़ मची रही। आफरों के बरसात के बीच लोगों ने भारी खरीदारी की। डीलरों ने माना कि गत वर्ष की तुलना में अच्छी बिक्री हुई।
नगर के बाइपास मार्ग के अलावा कस्बे के स्टेशन रोड पर बाइक डीलरों के यहां सुबह से भीड़ लगी रही। सभी शोरूम की आकर्षक सजावट की गई थी। दिन भर बाइक खरीदने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने बताया कि नवरात्र में मंदी का असर व्यापक देख हम लोग सहम गए थे। लेकिन धनतेरस में काफी सुधार हुआ। हीरो मोटर्स ने जिले भर में एक कुल 675 बाइक बेचे। हीरो डीलर जीतेंद्र दूबे ने बताया कि यह संख्या गत वर्ष के धनतेरस के मुकाबले 100 अधिक है। टीवीएस ने 350 बाइक होंडा ने 130 और बजाज ने 125 बाइक बेचे। इस बार की खास बात यह रही कि हर डीलर ने आफरों की बौझार कर दी। लोगों ने अलग अलग तरह से ग्राहकों को लुभाए। दूसरी बाइक ब्रांडों के अलावा ई-रिक्शा, ट्रैक्टर, आटो रिक्शा के शोरूमों पर भी खरीदार दिखे।
--
बर्तन बाजार पर दिखा मिला जुला असर
भदोही। धनतेरस पर बर्तन कारोबारी भी मायूस नहीं हुए। आशा के अनुरूपमंदी की मार के बीच उन्होंने जो कयास लगाए थे उससे कहीं अच्छी बिक्री बर्तनों की हुई। प्रेशर कुकर, डिनर सेट, कप प्लेट आदि की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रही। इसके लिए मुख्य कटरा बाजार में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। पैदलचलने वालों का यह आलम रहा कि कटरा बाजार मार्ग पर बाईकों से चल पाना मुश्किल रहा।
बर्तन दुकानदार सुरेश कुमार यादव ने बताया कि पहले धनतेरस बर्तन की खरीदारी के लिए जाना जाता था। आज भी यह सोच कायम है। लोग खरीदारी करने के लिए घरों से निकले और खरीदारी की। हलांकि मंदी के बीच लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया। कुछ दुकानदारों ने अच्छी बिक्री की बात स्वीकार की। बर्तन खरीदारों के लिए कटरा बाजार देर रात तक गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें