फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
कृ​षि भवन घरांव में किसान दिवस में बोलते उप निदेशक कृ​षि डॉ. राम प्रवेश। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने किसानों को हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जीवामृत का प्रयोग कर मृदा स्वास्थ्य सुधारने की सलाह दी। बताया कि कृषि यंत्रीकरण के लिए 16 से 30 जुलाई तक सहज जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। फार्मर रजिस्ट्री बनवाना अनिवार्य है, जिससे कृषि निवेश और अन्य लाभ मिल सकें। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी और अन्य भूमिधारक किसानों को यह रजिस्ट्री बनवानी होगी।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार ने रबी सीजन के लिए तोरिया बीज की बुकिंग की जानकारी दी। सहायक उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने खरीफ की सब्जियों के लिए कद्दू वर्गीय बीज की उपलब्धता बताई। इसमें नेनुआ, लौकी और कद्दू के संकर बीज शामिल हैं। सहायक अभियंता नहर अनिल कुमार यादव ने नहरों के पूर्ण क्षमता से संचालन की जानकारी दी। इस मौके पर धर्मेंद्र मौर्य, अरुणेंद्र कुमार चौबे, श्यामधर सिंह, इंद्रजीत मौर्य और राम अकबाल तिवारी ने विद्युत व नलकूप संबंधी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें