फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीएड प्रवेश परीक्षा आज, जिले के छह केंद्रों पर 2884 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर केएनविवि में डेस्क ​स्लिप लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 2884 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसे पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को केंद्राध्यक्षों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। वहीं कर्मचारियों ने परीक्षा कक्षों में डेस्क स्लिप लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर लीं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर के दो केंद्र, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा की निगरानी और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट (केंद्र प्रतिनिधि), छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और हर परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग और परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। प्रश्नपत्रों को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। अधिकारियों की निगरानी में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। जिले में महज 34 दिनों में तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आठ से 10 जून तक आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा दो पालियों में होगी। 14 जून को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा.) परीक्षा-2025 एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दो से चार जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें