इस दौरान छात्रों ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया।
डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानपुर राजेंद्र प्रसाद को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पूर्व में कई बार पत्रक दिया गया, लेकिन उनकी शुल्क प्रतिपूर्ति अब तक नहीं दी गई।
इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि उन्हें अविलंब शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं दिया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, पूनम गुप्ता, अनिता गुप्ता, सोनी मौर्य, अनुराग सिंह, पंकज पांडेय, नागेश्वर, नीरज, अजीत यादव, सुरेंद्र, तेज बहादुर आदि रहे।