21 दिसंबर को मुख्यालय सभागार में सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रमणि शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार चौरसिया, श्री चंद्र, अनिल कुमार पांडेय, राजेश कुमार मौर्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
सभी पदों पर सिर्फ एक प्रत्याशी के नामांकन होने से सभी का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। निर्वाचन अधिकारी ने मधुसूदन पांडेय को दी सेंट्रल बार एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना।
अखिलेश प्रताप सिंह को महासचिव, श्यामलाल यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बृजेश द्विवेदी, जय शंकर दूबे, सुरेश तिवारी, राजेश कुमार दूबे को उपाध्यक्ष बनाया। ओम प्रकाश तिवारी, मनोज यादव कोषाध्यक्ष, अजित कुमार और देवेश कुमार द्विवेदी संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।
इसके साथ ही प्रबंध कार्यकारिणी के लिए रमापति सिंह, उदय शंकर तिवारी, सूर्यमणि पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, श्रीकांत पांडेय, प्रमोद कुमार अग्रवाल,मनोज कुमार त्रिपाठी, शरदचंद्र उपाध्याय, विकास पांडेय, सुरेश कुमार, विनय कुमार सिंह, संजय पाठक आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचित पदाधिकारियों को 21 दिसंबर को मुख्यालय सभागार में शपथ दिलाई जायेगी। शपथ ग्रहण में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी होगे। इस दौरान पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी गई।