फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित गोपपुर गांव के सामने बुधवार की रात अप पवन एक्सप्रेस से कटकर राजेंद्र प्रसाद उर्फ दुम्मड़ (40) निवासी गोपपुर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह दो भाग में बंटे शव की जानकारी पर पुलिस ने शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि राजेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और पानीपत में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण घर पर ही रहा था। देर शाम परिवार के साथ खाना खाकर घर से निकला और सुबह शव रेलवे लाइन पर मिला। स्टेशन मास्टर रामसजीवन ने कहा कि रात लगभग डेढ़ बजे मुजफ्फरपुर से मुंबई जा रही अप पवन एक्सप्रेस के चालक ने युवक के कटने की जानकारी दी थी। घटना रेलवे पुलिस के कार्य क्षेत्र के बाहर होने से कोतवाली पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें