फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीडीसी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक बीडीसी राजेंद्र प्रसाद यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भोरी कजरहवां में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बीडीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव (42) का शव चिलबिल के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कजरहवा मेला मैदान में कुछ युवक गए तो वहां राजेंद्र प्रसाद का शव पेड़ से लटक रहा था। इसकी खबर लोगों को लगी वहां भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद यादव पिछले करीब 10 वर्षों से बीमार चल रहे थे और लंबे समय से डिप्रेशन में रहते थे। परिवार के लोग इलाज कराते रहे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। मानसिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक राजेन्द्र प्रसाद अपने व्यवहार और सामाजिक कार्यों के चलते गांव में लोकप्रिय थे। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजेंद्र प्रसाद की पत्नी संजू देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक को एक बेटा और दो बेटी है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें