फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच बीसीए, बीएड की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड, बीसीए और एलएलबी की परीक्षा शुरू हो गई। दो पालियों में 1030 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा 23 सितंबर तक चलेगी। सीसीटीवी की निगरानी में आठ कमरों में परीक्षा कराई जा रही है। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से आंतरिक सचल दस्ता भी गठित किया गया है। पहले दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। इसमें 730 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि चार अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ से साढ़े चार बजे तक परीक्षा चली। इसमें 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी डॉ कामिनी वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई। आंतरिक सचल दस्ता की ओर से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें