फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामबाग रेलखंड का बसहीं फाटक भी हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर चौथे बसहीं फाटक 46सी को भी रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बंद कर दिया। रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण-विद्युतिकरण कार्य के कारण कुल 13 क्रासिंग बंद किए जाने हैं। जिसमें जिले के भी छह क्रांसिंग शामिल हैं। फाटक बंद होने से आसपास के लगभग 10 गांवों के लोग प्रभावित होंगे। अब उन्हें लगभग दो से ढ़ाई किमी तक अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। इस दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए कोईरौना पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

माधोसिंह-रामबाग रेल खंड पर लगभग 8070 करोड़ की लागत से दोहरीकरण, विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है। जिसके चार चरणों का कार्य पूरा हो चुका है। रेलखंड के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत कुल 13 क्रांसिंग बंद किए जाने हैं। इसमें जिले के छह फाटक शामिल है। इसके पहले आनापुर, औराई चीनी मिल रोड व ककराही पूर्वी फाटक बंद हो चुका है। क्रासिंग का फाटक बंद होने से ग्रामीणों प्रदर्शन किया था और अंडरपास बनवाने की मांग की थी। ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर रेलवे के अधिकारियों को पत्रक सौंपा, जबकि रेलवे ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए आरसीसी सड़क का निर्माण कराया है। बृहस्पतिवार को जिले का चौथा फाटक 46सी भी बंद कर दिया गया। जिससे अब बसहीं, दरवासी, गदहापुर, पकलोले, भीखीपुर, रजमड़ा सहित 10 गांव के लोगों को दो से ढाई किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा। फाटक बंद किए जाने के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। इंजीनियर कार्य माधोसिंह सेक्शन एमपी पाठक ने बताया कि आरसीसी सड़क निर्माण पूरा होने के बाद फाटक को बंद कराया गया। पांचवें फाटक 44सी को एक से दो दिनों के भीतर आरसीसी रोड का निर्माण पूरा होने के बाद बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें