फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने बैंक के गार्ड को पीटा

Thu, 21 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार को लगभग आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने बैंक के गार्ड पर हमला बोल दिया। गार्ड ने अपने बचाव में रायफल लोड कर हमलावरों पर तानी, तब वे भाग गए। इस दौरान बैंक परिसर में हड़कंप मच गया और नाराज बैंक कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। पुलिस के समझाने पर करीब चार घंटे बाद दोपहर दो बजे बैंक का कामकाज शुरू हुआ। पुलिस इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे बैंक खुला और लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर एक युवक यूबीआई की कौइरौना शाखा में पैसे निकालने के लिए आया। लंबी लाइन होने के कारण वह लाइन में आगे घुसने की फिराक में लग गया। इसके लिए वह इधर-उधर दौड़ लगा रहा था कि बैंक गार्ड विद्या प्रसाद यादव की नजर उस पर पड़ गई। इस पर गार्ड ने युवक को बैंक से बाहर कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने फोन कर पांच-छह युवकों को बुला लिया। युवकों ने बैंक गेट के पास खड़े गार्ड पर हमला बोल दिया। मामला बढ़ा तो गार्ड ने बचाव के लिए बंदूक में गोली भर कर हमलावरों की ओर ताना, तब वे वहां से भाग गए। बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कामकाज ठप कर दिया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी कोइरौना शेषनाथ पांडेय मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के समझाने पर कर्मचारी दोपहर दो बजे के बाद कामकाज शुरू किए। बैंक मैनेजर प्रखर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ज्ञानपुर सीओ श्यामशंकर पांडेय ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें