फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराए गए 8 में से 5 डाइंग प्लांट बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गत माह बंद किए गए आठ डाइंग प्लांटों में से दो और को शुक्रवार को खोल दिया गया। बोर्ड के प्रादेशिक कार्यालय के आदेश और जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अनुमति मिलने के बाद बोर्ड अधिकारियों ने दोनो डाइंग प्लाटों को बहाल किया। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को शहर के मोरवा नदी में रासायनिक पानी बहाने की सूचना पर बोर्ड अधिकारियों ने शहर में छापा मार कर आठ डाइंग प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सील करा दिए थे। बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक चंद्र प्रकाश वर्मा ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आठ में से तीन पहले ही बहाल कर दिए गए थे। बताया कि इन दोनो डाइंग प्लाटों के सैंपल जांच के लिए ले जाया गया था। जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद आईएस डाइंग रामरायपुर और मनोज डायर्स फुलवरिया को खोल दिया गया। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को कार्रवाई के बाद उद्यमियों में खलबली मच गई थी। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) और कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन समेत लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों से भेंट कर बहाली की मांग की थी। इस क्रम में गत 6 जनवरी को तीन डाइंग प्लाटों को बहाल करने के बाद आज दो और को चलाने की अनुमति दे दी गई। प्लांट खोलने के लिए केके मौर्य सहायक वैज्ञानिक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें