जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को औराई और भदोही के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एक हेडमास्टर, दो सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन और मानदेय को रोक दिया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह औराई के प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय अलुवा, भदोही के प्राथमिक विद्यालय चक हरिवंश पसियांन खुर्द को देखा। पसियान खुर्द में प्रधानाध्यापक सरोज कुमारी, दो सहायक अध्यापकों में मीरा देवी, मो. गुरफान और एक शिक्षामित्र रामदयाल गुप्ता अनुपस्थि रहे। कंपोजिट विद्यालय अलुवां में अनुदेशक अर्चना अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय पीपर गांव द्वितीय में सभी शिक्षक मिले। आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में काम कराने के लिए प्रधान को निर्देश दिया गया। बीएसए ने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशक के वेतन और मानदेय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया। उन्होंने पीपरगांव और अलुआं में कक्षों में जाकर बच्चों से सवाल पूछे और उसका निराकरण किया। इसके पूर्व बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय बैराखास का जायजा लिया। जहां पठन-पाठन सही मिला। आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर की जगह मात्र नौ पैरामीटर पर ही काम होना पाया गया। ग्राम प्रधान को तेजी से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।