राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों ने शनिवार को ज्ञानपुर नगर में भ्रमण कर नेपाल त्रासदी के सहयोग के लिए सहायता राशि एकत्रित किया। आरएसएस के जिला प्रचारक पवन जी एवं भाजपा नेता नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी प्रोफेसर कालोनी, पुरानी बाजार, बालीपुर, गोयल गली, महेंद्र कटरा, दुर्गागंज तिराहा सहित अन्य मोहल्लों में गए। पदाधिकारियों ने भूकंप से खत्म हो चुके नेपाल की सहायता के लिए लोगों से सहायता राशि मांगी। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे।