फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ट्रक में प्लाईवुड के नीचे छिपा कर तस्करी के लिए जा रही भारी मात्रा में शराब पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने सात लाख के अवैध शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

शराब तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए हर बार नया तरीका ढूंढते थे ताकि किसी को शक न हो। लेकिन, मुखबिर की सटीक सूचना से बृहस्पतिवार को वे भदोही पुलिस की आंख में धूल नहीं झोंक सके। कोतवाली में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि बरामद माल लगभग सात लाख रुपये का है, जिसमें ह्विस्की और बीयर शामिल हैं। माल बिहार ले जाया जा रहा था। चालक ने माना है कि वह कई बार माल पार करने में सफल रहा है। सही सलामत माल पहुंचा देने पर उसे इनाम दिया जाता था। पुलिस कप्तान ने बताया कि ट्रक चालक लुधियाना पंजाब निवासी परमजीत सिंह ने ट्रक की पीछे के हिस्से में प्लाईवुड रखने की जगह बनाकर अंदर शराब की पेटियां रखने के लिए बकायदा रैक बना रखा था। बृहस्पतिवार की रात जब विवेकानंद चौराहे पर ट्रक को रोका गया तो वह जरा भी चिंतित नहीं हुआ और प्लाईवुड के कागजात थमा दिए। पुलिस ने जब ट्रक के पीछे जांच की तो सही में प्लाईवुड लदे थे। लेकिन, मुखबिर की सूचना सही निकली। प्लाईवुड हटाने पर अंदर अंग्रेजी शराब का पूरा जखीरा सामने आ गया। बताया कि इंपीरियल ब्लू ह्विस्की 162 पेटी में कुल 1944 बोतल कीमत लगभग 6.22 लाख और 40 पेटियों में 960 बोतल बीयर बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत लगभग 77 हजार है। कप्तान ने माल पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस को पांच हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें