प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि खेलों का स्तर बनाए रखने के लिए नियमित खेलते रहना चाहिए।
एसडीएम ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को कोई एक खेल जरूर अपनाना चाहिए। निरंतर खेलने से सौहार्द का वातावरण तैयार होता है।
कहा कि भदोही में इस प्रकार के वातावरण की कमी है। शटलर्स आफ भदोही ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के माध्यम से दूसरों के लिए अच्छा मिसाल पेश किया है।
आम तौर पर केवल क्रिकेट की प्रतियोगिताएं ही देखने सुनने को मिलती हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन असद और अशरफ की जोड़ी ने सादिक और मो.अली को 30-22 से हराया।
इसी प्रकार कार्तिक और सुमित की जोड़ी ने खालिक व अनवार को 30-19 से तथा क्वालिफाईंग मुकाबले में जौनपुर के प्रदीप व एहतेशाम की जोड़ी ने सत्यम व अनुराग को 30-8 से तथा नागेश और अजय की जोड़ी ने मयंक व मनु को 30-22 से हराया।
नवीन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 15 फरवरी को खेला जाएगा। उद्घाटन में हाजी शाहआलम, एहसान अंसारी, शोएब अंसारी, दानिश हैदर, सोनी आदि थे। शिवाकांत यादव और विधान यादव रेफरी रहे।