दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के बौरीबोझ गांव में मंगलवार को 21वीं क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक-बालिका वर्ग में धावकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग में बाबूलाल राजभर और बालिका में सोनी पटेल ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए विजेता बनी। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद ने हरी झंडी दिखा कर रेस का शुभारंभ किया।
बालिकाओं के लिए यह रेस पांच किमी रखी गई। प्रथम स्थान पाने वाली सोनी पटेल ने इस रेस को 19 मिनट में तय किया। द्वितीय स्थान पूजा पटेल, तृतीय स्थान अंजनी पटेल, चतुर्थ स्थान साक्षी यादव, पंचम स्थान अंजलि पाल, छठा स्थान ममता पाल, सातवां अंबिका यादव, आठवां चंचल पाल और नौवा रीना बिंद रही। बालक वर्ग में 10 किमी की रेस में प्रथम स्थान बाबूलाल राजभर सोनभद्र, द्वितीय स्थान निलेश यादव भदोही, तृतीय रोहन कुमार वाराणसी ने हासिल किया। सांसद ने खिलाड़ियों से कहा कि किसी प्रतियोगिता में विजयी होना महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि उसमें भाग लेना जरूरी है। मौके पर डॉ. सुजीत कुमार बिंद, डॉ. जेएस बिंद, अजय कुमार बिंद, प्रदीप पाल, बबलू बिंद, प्रधान अनिल बिंद, अशोक आदि रहे।