फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिए किया काम : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कंसापुर स्थित जिला कार्यालय में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बाबा साहेब के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए काम किया। साथ ही बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, श्यामला सरोज, कल्लन यादव, संतोष यादव, केशनारायण यादव, लालचंद बिंद, शलाऊद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें