ज्ञानपुर। सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के एकादशी पर रविवार को रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
इसमें काफी संख्या में भक्त उमड़े। इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज से मंदिर गूंजायमान होता रहा।
सुबह आचार्य पं. सुनील महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक शुरू कराया। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी काफी संख्या में लोग रूद्राभिषेक में पहुंचे।
आयोजन सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर सुशील, राजेश देववंशी, पिंटू, अभय गोयल, विशाल, कृष्णकांत मौर्य, शैलेंद्र, पप्पू, अवनीश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।