फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शराब के साथ आजमगढ़ का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार शराब तस्करी का आरोपी। स्रोत रेलवे पुलिस
विज्ञापन
जीआरपी कैंट वाराणसी की टीम ने बुधवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक युवक को 96 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े 11 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आनंद कुमार यादव टीम के साथ स्टेशन परिसर में जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर स्टेशन नाम पट्टिका के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई।
बोरी से 180-180 एमएल के 96 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अंकित गुप्ता निवासी फूलपुर, आजमगढ़ बताया। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें