फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने कुरौना को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में मंगलवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व कुरौना क्रिकेट अकादमी के बीच अंडर-12 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें आजाद स्पोर्ट्स ने कुरौना को सात विकेट से शिकस्त दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा राम यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों को एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीसी कुरौना की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 115 बनाए। इसमें मुस्तहब ने 19 , मंयन ने 18, विशाल ने 15 व अंश ने 10 रन का योगदान दिया। क्लब के गेंदबाज सुधांशु सफेदी व सिद्धार्थ सरोज ने दो-दो विकेट व युवराज, यश राजपूत, मोनू यादव व आदित्य यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 116 रनों का लक्ष्य 18वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। इसमें प्रियांशु बिंद ने शानदार 56 बनाए। इसके अलावा सिद्धार्थ सरोज ने नाबाद 31 रनों का योगदान किया। कुरौना क्रिकेट एकेडमी की तरफ से लकी, विशाल व मुस्तहब ने एक-एक विकेट लिए। इस मौके पर कोच द्वय राहुल दुबे, शाहबाज अहमद, परविंदर बिंद, दिनेश यादव, मनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें