फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने जीबी पंत को 74 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब के विजेता क्रिकेट ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक - फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब और जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, परसीपुर के बीच बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच खेला गया। 40 ओवर के मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 308 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जितेंद्र मोकंबो ने शानदार 70 रन बनाए। इसके अलावा प्रियांशु बिंद ने 36, धीरज पाल ने 32, मोहित मौर्य ने 29, विपिन पांडे ने 28 तथा अमित कुमार ने 24 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज ने 2 विकेट और सत्यम, राज और सन्नी ने 1-1 विकेट हासिल किया। 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी पंत क्रिकेट एकेडमी, पर्सीपुर की टीम आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से रंजन यादव ने 47 रन, सचिन ने 35 रन, अनुज यादव ने 34 रन तथा आशुतोष दूबे ने 20 रनों की पारी खेली। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदर्श मौर्य, संदीप बिंद और धीरज पाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं जितेंद्र मोकंबो, विशाल पाल, मोहित मौर्य और एस. राजपूत ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार 74 रनों की जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें