फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवधेश पाठक बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

विज्ञापन
कांग्रेस संगठन में माला पहनकर खड़े नए पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बुधवार को संगठन का विस्तार किया। जिसमें अवधेश पाठक को जिला उपाध्यक्ष और जाहिद अख्तर अंसारी (नन्हे भाई), विक्रम सिंह व राजाराम दुबे को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा धर्मराज बिंद, राकेश मिश्रा, विशाल गौतम व धीरज पाल को जिला सचिव और अजय कुमार प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष औराई व दुर्गेश कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष डीघ मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के अभियान पर कार्य कर रही है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सुरेश चंद्र मिश्रा, ,राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकी नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें