फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उड्डयन मंत्री बोले- इस दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम

Thu, 25 Jun 2026 03:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि इस दिसंबर तक हर हाल में बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम पूरा करें। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार की शाम 8:15 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने नई टर्मिनल बिल्डिंग और मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को हर हाल में दिसंबर तक पूरा करने को कहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचते ही अधिकारियों के साथ नए निर्माणाधीन टर्मिनल भवन पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उन्हें इस भवन की डिजाइन और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इसमें नए एप्रन, रनवे से जुड़ी सुविधाओं, एलिवेटेड रोड और रनवे के नीचे बन रही विशेष टनल परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रेजेंटेशन दिया गया। 

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण काम दिसंबर में पूरा करें। एलिवेटेड सड़क के अगल बगल व पुराने से नई टर्मिनल बिल्डिंग के बीच रास्ते को ग्रीन जोन बनाएं। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया की ओर से शुरू की जा रही हब एंड स्पोक सुविधा को सबसे पहले वाराणसी एयरपोर्ट से शुरू किया जा रहा है। इससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टिंग फ्लाइट लेते समय इमिग्रेशन के दौरान होने वाली प्रक्रिया से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


बताया कि एयरपोर्ट की लोकल कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर मंथन चल रहा है। लोकल रेलवे स्टेशन का प्रस्ताव भी है। रात 10:35 बजे केंद्रीय मंत्री होटल ताज के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को मंगला आरती में शामिल होंगे। सुबह 7:30 बजे एअर इंडिया के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें