फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 03 Jan 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव वहीं छोड़ दिया गया। सूचना लगते ही वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने भदोही-सुरियावां मार्ग पर चक्काजाम किया, लेकिन जाम पांच मिनट तक ही चल सका।
विज्ञापन


 पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बनकट गांव निवासी सुभाष यादव (38) आटो रिक्शा चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। भदोही से सुरियावां तक प्रतिदिन आटो चलाता था।

भाड़ा आदि लेकर दूसरे जिलों में जाने के चलते वह अक्सर घर देर से पहुंचता था। अक्सर घर देर से जाने पर परिवार वालों ने भी ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह उसका शव कस्तूरीपुर बाजार में सड़क के किनारे मिलने पर आसपास के लोग परेशान हो गए।

खबर लगते ही परिवार के अलावा बनकट गांव के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। ऑटो उससे कुछ दूर सड़क के किनारे खड़ा थी। नाराज लोगों ने भदोही- सुरियावां मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मोढ़ चौकी, सुरियावां थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। सपा नेता रमापति यादव और पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।

ऑटो चालक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरियावां एसओ सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि ऑटो चालक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें