घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के नटवां पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम खड़ी ट्रेलर में ऑटो के भिड़ जाने से उसमें सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
सहसेपुर, भोरापुर निवासी इंद्रेश पांडेय अपने बड़े पिता सेवानिवृत्त शिक्षक बिहारीलाल पांडेय (70) को लेकर दवा के लिए गोपीगंज की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नटवां के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में जा भिड़ी। जिसमें बिहारीलाल पांडेय समेत इंद्रेश पांडेय (45) और ऑटो चालक गुलाब पाल (35) गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बिहारीलाल पांडेय को मृत घोषित कर दिया। घायल इंद्रेश पांडेय का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक गुलाब पाल को चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया है। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक औराई एनपी सिंह ने कहा कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।