फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: औराई के पूर्ति निरीक्षक और एसडीएम के पेशकार हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक औराई और एसडीएम के पेशकार को हटा दिया गया। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर दोनों पर कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ विधायक ने भ्रष्टाचार और फाइलों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व विधायक ने डीएम को पत्र देकर पूर्ति निरीक्षक पर कोटेदारों से पैसा वसूलने और पेशकार राम प्रताप को फाइलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी औराई शिवेंद्र कुमार वर्मा ने पेशकार राम प्रताप को जहां औराई एसडीएम न्यायिक के यहां तैनात किया वहीं पूर्ति निरीक्षक को जिलापूर्ति कार्यालय से संबद्ध किया गया।
पूर्ति निरीक्षक पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए एडीएम को नामित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि पेशकार के खिलाफ जांच के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। विधायक ने आरोप लगाया था कि मल्लूपुर निवासी उमाशंकर आदि दो बिघे उसर भूमि पर कब्जा किए हुए थे। जो मामला न्यायालय में चल रहा था। वे उक्त जमीन का साक्ष्य नहीं दे पाए। पूर्ति निरीक्षक सतीश कनौजिया ने बताया कि मैं अभी अस्पताल में हूं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें