फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई विधायक से मिले ग्रामीण, विकास कार्यों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई विधानसभा क्षेत्र के लखनो के ग्रामीणों ने रविवार को विधायक दीनानाथ भास्कर को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की। अशोक दुबे के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में विधायक को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक सेगांव में स्ट्रीट लाइट, इंटरलाकिंग सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य और सिंचाई की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में समस्या का अंबार है लेकिन उसे दुरूस्त करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। बुनियादी सुविधा के अभाव में गरीब मजदूर परिवार और किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा गोवंश सड़कों और खेत-खलिहानों में विचरण कर खेती को नुकसान पहुंचाने के अलावा सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण भी बनते हैं। जिला मुख्यालय से सटा होने के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी गांव में बुनियादी सुविधा के विकास पर ध्यान नहीं देते। मांग किया कि समस्याओं का निरीक्षण कराकर समाधान कराया जाए। विधायक ने अधिकारियों से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने और बीडीओ ज्ञानपुर से गोशाला निर्माण का प्रस्ताव मांगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पप्पू दुबे, कडऊ दुबे, छोटू दुबे, बबलू, अनुज शुक्ला, बुटी दुबे, सुभाल पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें