फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ज्ञानपुर विधायक का टोल प्लाजा मालिक से रंगदारी मांगने का ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Jul 2020 08:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले के लालानगर टोल प्लाजा के साझीदार व्यवसायी गोपाल कृष्ण माहेश्वरी से रंगदारी वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। व्यवसायी को धमकी देने के वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने औराई थाने में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। इसके बाद गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि टोल प्लाजा के साझीदार गोपाल कृष्ण माहेश्वरी को फोन पर धमकी देने का ऑडियो मिलने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की। लेकिन, जिस व्यवसायी से विधायक की बातचीत हो रही है, वह तहरीर देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसलिए पुलिस ने इस मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

ऑडियो वायरल
वहां से मुहर लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वायरल ऑडियो के अलावा विधायक के आपराधिक इतिहास को भी कार्रवाई का आधार बनाया है। इसमें विधायक पर अब तक दर्ज कुल 71 मुकदमों का संज्ञान भी लिया गया है। ऑडियो में रंगदारी मांगने की बात भी कही जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुंडा एक्ट में छह महीने के लिए जिला बदर का प्रावधान है।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विधायक विजय मिश्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि टोल प्लाजा का मालिक गोपाल कृष्ण माहेश्वरी नहीं हैं, कोई और है। उनसे कोई सिफारिश लेकर आया था, जिसके लेन-देन के मामले में उनसे बात हुई थी। जिस ऑडियो की बात हो रही है, क्या पुलिस ने उसकी आवाज की जांच कराई। पुलिस विरोधियों के साथ मिलकर मेरी हत्या कराने की साजिश कर रही है। इसकी शिकायत एमएलसी रामलली मिश्रा ने पहले ही शासन तक की है। इससे बौखलाए विपक्षी और पुलिस साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें