फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: IIT के छात्र की घर से अपहरण की कोशिश, कट्टा सटाकर मिली थी धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 04 May 2025 03:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

घर में घुसकर छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले भी कागज में लिखकर उसके बेटे को धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन
बेहोश बेटे का इलाज करवाता पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi Crime News: भदोही के कोतवाली के पिपरी में शनिवार की रात सोते समय आईटीआई छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक को बेहोश कर ले जाते समय ईंट गिर गई। जिससे लोगों की नींद खुल गई और युवक को पड़ोसी की छत पर बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन




युवक को एमबीएस में इलाज चल रहा है। एक माह पूर्व युवक को कुछ लोगों ने धमकी दी थी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत पर गंभीरता से नहीं लिया गया।

कोतवाली के पिपरी गांव निवासी प्रेमचंद मौर्य के पुत्र अंकित मौर्य राजकीय आईटीआई का छात्र है। शनिवार की रात अंकित अपने घर की छत पर सो रहा था। आरोप है कि रात लगभग 2.45 बजे छत के रास्ते घर में घूसे कुछ लोग युवक को बेहोश कर उसे घर से ले जाने लगे।
विज्ञापन


इस बीच वे अंकित के घर से सटे मकान की छत पर पहुंचे थे कि अचानक एक ईट टीन पर गिर गया। जिससे लोगों की नींद खुल गई। इसी हड़बड़ाहट में घर में घूसे लोग अंकित को बेहोशी की हालत में पड़ोस की छत पर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घर में घूसे लोगों ने घर के अन्य लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बाद में दूसरे लोगों ने दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन

लोगों ने बेहोश अंकित का एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। अंकित के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को 8 अप्रैल को आईटीआई जाते कट्टा सटा कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

बताया कि 3 दिन पूर्व उनके घर पर कागज का चुटका भी मिला था। जिसमें अंकित के तीन दिन में जीवित रहने का अल्टीमेटम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच सीओ भदोही को सौंपी गई है। चिकित्सकों से भी बात हुई है, युवक का स्वास्थ्य ठीक है। हालांकि अब भी उसकी आंखे नहीं खुली और न ही कुछ बोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें