फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईआईटी की घटना के विरोध में बीएचयू में गरमाया माहौल, भड़का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना के बाद बीएचयू कैंपस में छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क गया है। शुक्रवार को परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। इस घटना के विरोध में छात्र-छात्रा सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छात्र संगठन आईसा, भगत सिंह छात्र मोर्चा, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वह आईआईटी परिसर में बाउंड्रीवाल करने के फैसले के विरोध में हैं। केंद्रीय कार्यालय से लेकर सिंह द्वार, बिरला हॉस्टल चौराहा, महिला महाविद्यालय चौराहे पर धरना, प्रदर्शन कर इस घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

आईआईटी बीएचयू परिसर में बाउंड्रीवाल चलाए जाने के फैसले का भी विरोध तेज कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की विभाजन वाली बात किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




केंद्रीय कार्यालय पर अभाविप कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर में केंद्रीय कार्यालय पर हल्ला बोला। बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर परिसर में बटवारे की दीवार चलाने का फैसला वापस लेने की मांग की। अभय सिंह ने कहा कि आईआईटी और बीएचयू परिसर में छात्राओं की सुरक्षा पर जोर देने के बजाय दीवार चलवाने का फैसला हास्यास्पद है। ऐसा करना कहीं से भी उचित नहीं है। कहा कि परिषद किसी भी कीमत पर विभाजन के प्रस्ताव को अमल में नहीं आने देगा। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

00000



परिसर में नहीं बनने देंगे बाउंड्रीवाल-आईसा, बीसीएम

आईआईटी बीएचयू परिसर में बाउंड्रीवाल बनाए जाने के प्रशासन के फैसले का विरोध तेज हो गया है। केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आईसा, भगत सिंह छात्र मोर्चा, दिशा, समाजवादी छात्रसभा की ओर से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि कैंपस का विभाजन करना और पुलिस छावनी में तब्दील करने का पुरजोर विरोध होगा। दीवार खड़ाकर ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है, ऐसे में इसे वापस लेना होगा। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने दोषियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई, छात्र-छात्राओं पर बिना प्रतिबंध लगाए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया जाना चाहिए। बीएचयू में बिशाखा गाइडलाइन को प्रभावी तरीके से लागू किया जाना है।



0000

एनएसयूआई ने सड़क जाम कर फूंका कुलपति का पुतला



आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के परिसर के बीच में दीवार चलाने का एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने भी विरोध किया है। छात्रसंघ भवन के सामने सड़क जाम कर कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. सुधीर जैन का पुतला फूंक कर विभाजन का फैसला वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई बीएचयू इकाई से प्रज्ञा तिवारी, साक्षी उपाध्याय ने कहा कि

छेड़खानी की पीड़िता को न्याय देने के जगह प्रशासन में बड़े पदों पर बैठे कुछ लोगों ने अपना स्वार्थ साधने और अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए दीवार खड़ी करने का फैसला लिया है। यह महामना के पुण्यभूमि के विभाजन की साजिश है। जिसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी ने मांग पत्र लिया और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब छात्र वहां से हटे। इस दौरान नेहा, राजीव नयन, सुमन, शंभू, रिशांक शर्मा, जंग बहादुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0000

दीवार चलवाने के विरोध में बिरला चौराहे पर रास्ता जाम



आईआइटी बीएचयू और बीएचयू के बीच दीवार चलवाने के विरोध में बिरला हॉसटल चौराहे के सामने छात्रों ने शुक्रवार की शाम को रास्ता जाम कर धरना शुरू कर दिया। फैसले के विरोध में नारेबाजी करते हुए छात्रों ने इस तरह के फैसले को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि महामना की बगिया में इस तरह का फैसला लेना ओछी मानसिकता का परिचायक है। इस फैसले को अगर जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा। देर शाम तक छात्रों का विरोध जारी रहा।

000



सिंह द्वार पर धरने पर बैठी छात्राओं ने मांगा इंसाफ

बीएचयू सिंह द्वार पर शुक्रवार की शाम को छात्राएं धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि आईआईटी छात्रा के साथ घटी घटना के मामले में उसको इंसाफ मिलना चाहिए। इसकी जगह परिसर में दीवार चलवाने का फैसला लेकर घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। बीएचयू परिसर का विभाजन तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महिला महाविद्यालय की कुछ छात्राएं भी धरने में शामिल होने के लिए बाहर आना चाह रही थी लेकिन उनको अंदर ही रहने को कहा गया। इसको लेकर उनकी नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

-
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा, पुतला भी फूंका
- एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष की तहरीर पर हुई कार्रवाई



-मुझ पर मुकदमा दर्ज करवाकर कार्यकर्ताओं ने बयान पर लगा दी मुहर-अजय राय

माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा से हुई अश्लीलता के मामले में एक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का आरोप है कि अजय राय ने झूठा बयान देकर संगठन की साख प्रभावित करने का प्रयास किया है। उधर, अजय राय ने कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि मुकदमा दर्ज करवाकर परिषद के लोगों ने मेरे बयान पर मुहर लगा दी। मैंने जो भी कहा, वह सच है। दूसरी तरफ, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इकाई के मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अनर्गल बयान देकर ओछी राजनीति की है।
ओर से उपलब्ध कराए गए आवश्यक टेलीफोन नंबरों की जानकारी रखें। जरूरत पड़ने पर उन नंबरों का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें